Friday, June 19, 2026
Hometrendingराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर हेमंत जोशी के मामले की जांच के लिए नीरज...

राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर हेमंत जोशी के मामले की जांच के लिए नीरज के. पवन से मिले कांग्रेस नेता व्‍यास

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर हेमंत जोशी के मामले की जांच के लिए कांग्रेस नेता अरुण व्‍यास ने शासन सचिव नीरज के. पवन के बीकानेर दौरे के दौरान मुलाकात की। शासन सचिव ने उन्‍हें जल्‍द और निष्‍पक्ष जांच कराने का आश्‍वासन दिया।

कांग्रेस नेता व्‍यास ने बताया कि राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर हेमंत जोशी ने अपने टीए और डीए के रुपए हड़पे जाने की शिकायत राज्य क्रीड़ा परिषद में की थी, लेकिन 7 माह बाद भी परिषद द्वारा नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली गई। आगे कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

व्यास ने बताया कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों को पूर्व में बॉडी बिल्डिंग खेल मैं दैनिक भत्ता और यात्रा भत्ता की राशि प्रदान की जाती थी जो कि राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव राज्य के सभी खिलाडियों की राशि प्राप्त करते रहे लेकिन बीकानेर के होनहार बॉडी बिल्डर हेमंत को उसका पैसा कभी नहीं मिला। जबकि, वर्षो तक वह राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेता रहा है। व्‍यास ने कहा कि यह गंभीर वित्तीय अनियमिताओं तथा जाँच का विषय है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!