Friday, May 15, 2026
Hometrendingकांग्रेस प्रभारी माकन आ रहे राजस्‍थान दौरे पर, इधर- प्रमोद कृष्णम ने...

कांग्रेस प्रभारी माकन आ रहे राजस्‍थान दौरे पर, इधर- प्रमोद कृष्णम ने की सीएम के लिए पायलट की पैरवी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में गहलोत और पायलट के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के राजस्‍थान प्रभारी अजय माकन 28 सितम्‍बर को दो दिवसीय राज्‍य के दौरे पर आ रहे हैं। इस बीच, कल्कि पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पायलट की पैरवी करते हुए पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं की बात कर रहा हूं। राजस्थान के कार्यकर्ताओं में यह आम चर्चा है कि पायलट के साथ नाइंसाफी हुई है। पायलट ने आलाकमान के हर निर्देश का पालन किया।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत बहुत सम्मानित नेता हैं। गहलोत ने खुद कहा था कि नए लोग आगे आएं। गहलोत को अब अपने बयान का मान रखना चाहिए। इधर, खबर यह भी है कि सचिन पायलट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बनने से इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,आलाकमान की तरफ से पायलट को पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री बनाने का आफर दिया गया है। लेकिन उन्होंने यह दोनों पद लेने से इंकार किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नाराज नहीं करना चाहता है। बीते चार दशक से गहलोत की गांधी परिवार से निकटता है। वहीं, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में गुर्जर वोट बैंक पार्टी से जोड़ने के लिहाज से पायलट को भी खुश करने की रणनीति बनाई जा रही है। ऐसे में गहलोत के सीएम रहते हुए पायलट समर्थकों को मंत्रिमंडल और राजनीतिक नियुक्तियों में अधिक महत्व दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

रीट के अभ्‍यर्थी निजी बसों में भी कर सकेंगे मुफ्त में यात्रा, नकल कराई तो जाएगी नौकरी…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में 26 सितम्‍बर को होने जा रही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रीट अभ्यर्थी 26 सितंबर को निजी बसों में भी मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज हुई बैठक में इसके निर्देश दिये हैं। जिला कलेक्टर्स जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेंगे। आपको बता दें कि रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों के लिये निशुल्क यात्रा के आदेश पहले से ही जारी हैं। अब निजी बसों को भी उसमें जोड़ दिया गया है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सौगात सीएम गहलोत ने पिछले बजट में दी थी। अभी तक रोडवेज की बसों में अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी जा रही थी, लेकिन में रीट परीक्षा में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुये उन्हें प्राइवेट बसों में भी इसकी छूट दी गई है। सीएम गहलोत ने इसके साथ ही रीट परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया है. इसके तहत परीक्षा में सरकारी कर्मचारी की नकल में सहभागिता पाए जाने पर उसे राजकीय सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट कार्मिक या संस्थान की नकल में संलिप्तता पाए जाने पर उस संस्थान की मान्यता को निरस्त कर दिया जायेगा।

बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई, सैलून की दुकान में पटवारी को रिश्‍वत लेते दबोचा

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : भाजपा नेता का ग्‍वार हुआ खुर्द-बुर्द, दो जनों के खिलाफ केस दर्ज

रीट परीक्षा को लेकर गहलोत सरकार ले सकती है बड़े फैसले, चल रही मीटिंग…

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला : कहा- यह मामला जंगलराज का उदाहरण ही तो है…

गहलोत सरकार एक्‍शन मोड में, जनता से जुड़े और विकास में तेजी को लेकर होंगे बड़े फैसले…

बीकानेर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्‍त

राजस्‍थान में भी बगावत होने वाली है, भाजपा नेता का दावा…

कांग्रेस आलाकमान की नई रणनीति : राजस्‍थान में पहले संगठन होगा मजबूत, नवरात्र के बाद होगा ये काम…

“ऑपरेशन पंजाब” के बाद अब ‘ऑपरेशन राजस्थान’ की खबरें, राहुल-पायलट की मुलाकात के मायने…

राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2021 ध्वनिमत से पारित, अब बाड़ों का हो सकेगा आवासीय आवंटन

राजस्‍थान में शुरू हुआ फिल्मों की शूटिंग का दौर, बॉबी देओल, राजकुमार सहित

प्रशासन शहरों और गांव के संग अभियान में राजस्‍व सेवा के कर्मचारी-अधिकारी लगाएंगे अड़ंगा!

जेईई मेन में भी सिंथेसिस के होनहारों का डंका, अनुश्री, गौतम सहित इन्‍होंने दिखाया कमाल…

दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को अस्‍पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम, सरकार ने…

राजस्‍थान में अभी नहीं होगी मानसून की विदाई, आगे खिसक रही तारीख, इन इलाकों में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!