Friday, May 15, 2026
Hometrendingकांग्रेस ने निकाला शांति मार्च, सीएम गहलोत बोले- भाजपा शासित प्रदेशों...

कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च, सीएम गहलोत बोले- भाजपा शासित प्रदेशों…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ शांति मार्च निकाला। शांति मार्च सुबह 11 बजे से अल्बर्ट हॉल से शुरु हुआ जो गांधी सर्किल तक निकाला गया। इस बीच, मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कहा कि हिंसा की खबरें भाजपा शासित प्रदेशों से ही क्यों आ रही हैं। कल महाराष्‍ट्र में भी मार्च निकाला गया, जिसमें एक लाख लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा शांति मार्च गांधीवादी और अहिंसावादी तरीके से होगा।

शांति मार्च को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 7500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शांति मार्च में उपस्थित हर व्यक्ति पर वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों की नजर रही। वहीं, अभय कमांड सेंटर से भी निगरानी रखी जा रही है।

कांग्रेस के मार्च को देखते हुए शहर में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक इंटरनेट बंद रखा गया। वहीं लो-फ्लोर बसें भी सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं चल रही हैं। मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी गई। परकोटे के बाजार भी बंद है। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ। चारदीवारी में क्यूआरटी टीम, एसटीएफ और थानों के साथ पुलिस लाइन का जाप्ता भी तैनात है। सभी जिलों की जेब्रा टीम को सतर्कता बरतने को कहा गया है। चारदीवारी में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।

जयपुर में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकला शांति मार्च, इन्टरनेट सेवा रही बंद, देखें वीडियो

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!