Thursday, June 25, 2026
Homeबीकानेरकेन्द्र सरकार के नए अध्यादेश को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष...

केन्द्र सरकार के नए अध्यादेश को लेकर कांग्रेस ने जताया रोष…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केंद्र सरकार की ओर से कृषि व्यापार से संबंधित जो तीन अध्यादेश लाए जा रहे है कांग्रेस पार्टी ने उनका विरोध किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलक्टर को दिया। शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा है कि नया अध्यादेश देश की विपणन समितियों, मंडी व्यवस्था को खत्म करने वाला है। इससे देश का मजदूर वर्ग और छोटा व्यापारी नुकसान में रहेगा जो कि कृषि आधारित व्यापार करता है।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार शुरुआत से ही किसान विरोधी रही है इसका मुख्य ध्येय सदा ही पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का रहा है,अब ये अध्यादेश इसी नीति का हिस्सा है।

गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के इस निर्णय का विरोध करेगी। ललित तेजस्वी, महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती सुनीता गौड़, नितिन वत्सस आदि शामिल थे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!