Saturday, May 2, 2026
Hometrendingबीकानेर जेएनवी कॉलोनी में कांग्रेस प्रत्याशी झंवर को लड्डूओं से तोला

बीकानेर जेएनवी कॉलोनी में कांग्रेस प्रत्याशी झंवर को लड्डूओं से तोला

AdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज़) । बीकानेर पूर्व सीट पर भाजपा को शिकस्त देने के लिये मैदान में उतरे कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर का तूफानी प्रचार शनिवार को अनेक वार्डों में हुआ। झंवर ने जहां रेलवे वर्कशॉप और एलआईसी में कार्मिकों से मुलाकात कर वोट मांगें।
जेएनवी कॉलोनी में झंवर को लड्डूओं से तौला गया। अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने विनोबा बस्ती, हेमू कॉलोनी सर्किल, सांगलपुरा, खतूरिया कॉलोनी, रोशनीघर चौराहा, अमरसिंहपुरा, मंहत जी का डेरा में जनसंपर्क साधकर वोट मांगे। इस दौरान झंवर का स्थानीय वांशिदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इन क्षेत्रों में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कन्हैयालाल ने भरोसा दिलाया कि बीकानेर पूर्व क्षेत्र अब मेरी कर्मस्थली बन गया है, यहां के लोगों ने मेरा सम्बल बढाया है। बीकानेर की जनता मेरी ताकत बनती है तो एक विधायक की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए मैं तैयार हूँ। इस क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास मेरी प्रमुख प्राथमिकता है।
लोगों के बीच रहकर, उनके साथ मिलकर उनके आस पास के क्षेत्र को एक बेहतर जीवन जीने लायक बनाना, यही मेरा कार्य है। इसके अतिरिक्त यहॉं के लोगों की जो भी मांगें होंगी, उन्हें विधानसभा और सरकार तक पहुंचाना और उस पर अमल करवाना यही मेरा कार्य होगा। इस दौरान सुनील पंवार, अरविन्द चौधरी, भवानी सिंह बीका, दुर्गेश स्वामी, श्यामसिंह, चन्डीदान, डॉ नरसिंहदान बीठू, गोरधनदास, सुरेश चांवरिया, वीरेन्द्र चौधरी, कुंभाराम, पूर्व एसडीएम प्रभूदान, लालचंद गहलोत, जितेन्द्र सांखला, ओमप्रकाश खींचड़, अजय शर्मा, रफीक, करणपुरी सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी व वार्ड के मौजिज लोग शामिल रहे। वहीं महिलाओं की टीमों ने भी गंगाशहर, भीनासर सहित अनेक वार्डों में जनसंपर्क कर झंवर के पक्ष में वोट मांगे।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!