Saturday, April 25, 2026
Hometrendingजनसेवक आभार यात्रा में विधायक गोदारा का अभिनंदन

जनसेवक आभार यात्रा में विधायक गोदारा का अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAd

लूनकरणसर (अभय इंडिया न्यूज)। लूनकरणसर से नवनिर्वाचित विधायक सुमित गोदारा का आज गांव मेघाणा, भीखनेरा, सुलेरा, बडेरण, लक्ष्मीनारायणसर, काकड़वाला, डेलाना, छोटा फूलदेसर, रोझां, सहनीवाला में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गोदारा विधायक बनने के बाद गांवों में जनसेवक आभार यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में इनका गांवों में स्वागत किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान विधायक गोदारा ने आज दर्जनभर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्याएं सुनी। इस अवसर पर गोदारा ने कहा कि जिस प्रकार पिछले 5 वर्षों से आपके बीच में रहकर समस्या का समाधान करवाया उसी प्रकार आगे भी आपके बीच रहकर समस्या का समाधान करवाता रहूंगा। इस दौरान गोदारा ने लोगों को 25 दिसंबर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

यात्रा के दौरान विधायक गोदारा के साथ पूर्व सरपंच जगदीश, सरपंच अमीम खां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवकरण धतरवाल, महामंत्री चंद्र प्रकाश मेघवाल, फकीर चंद, बेगाराम ज्याणी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष फरसाराम जाखड़, विजयपाल ज्याणी, सत्यनारायण, शंकर ज्याणी, रामचंद्र गोदारा आदि शामिल थे।

सर्द रातें आते ही चोरों की धमा-चौकड़ी शुरू, मार्केट में बोला धावा

…और कोटगेट रेलवे क्रॉसिंग पर बाल-बाल बची स्कूटी सवार युवती

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!