25.6 C
Bikaner
Thursday, March 30, 2023

द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान में खिलाड़ियों से संवाद व सम्मान

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के एम. एम. ग्राउण्ड स्थित द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था में मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। द्रोणाचार्य द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से संवाद किया। इस दौरान राहुल व्यास द्वारा विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का सम्मान किया गया।

Ad class=

संस्था के अध्यक्ष गुरूद्रोण गणेश लाल व्यास बताया कि द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था द्वारा प्रदेश के सर्वाधिक अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार किया है और प्रदेश की टीम में आधे से ज्यादा खिलाड़ी द्रोणाचार्य संस्थान के है। इस अवसर पर शर्मा ने खिलाड़ियों के संवाद के दौरान बताया कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने सर्वाधिक आउट ऑफ टर्म जाकर प्रदेश के खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी दी है, जिसके खेल जगत के कई बडे चेहरे शामिल है और किसी भी खिलाड़ी को प्रदेश कि सरकार से जो मदद मिल सकेगी, उनको खिलाड़ीयों तक पहुंचाया जायेगा। शर्मा ने बताया कि उनके एवं मुख्यमंत्री अषोक गहलोत गहलोत के द्वार प्रदेश के हर युवा वर्ग के लिए खुले हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष गणेश लाल व्यास, सचिव राहुल व्यास, काग्रेस नेता ऋषि व्यास, तुषार व्यास, मिथुन चांवरिया, अनिल चांगरा, डॉ. अमित पुरोहित, पवन व्यास, किशन तंवर, देवेन्द्र व्यास, अजय ठोलिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

कार्यक्रम में मौजूद तीरंदाजी खेल से संबधित शारीरिक शिक्षकों ने शर्मा के मार्फत मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताया, दिनेश जोशी ने बताया कि गत पी.टी.आई भर्ती में तीरंदाजी खेल के माध्यम से द्रोणाचार्य के खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।

Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles