









बीकानेरabhayindia news ग्राम पंचायत बदरासर में बस स्टैंड पर बना सामुदायिक भवन शुक्रवार सुबह भरभरा कर गिर पड़ा।
इसका निर्माण पूर्व सरपंच ने कराया था, बरामदे की चारदीवारी व पट्टियां टूट गई लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में सरपंच वीनू देवी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मौके पर से मलबा हटाने की मांग की है। साथ ही इस संबंध में जिला परिषद व बीडीओ बीकानेर पंचायत समिति को भी सूचित किया गया है।






