Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में कलेक्‍टर के निर्देश : अधिकारी बजट घोषणाओं का क्रियान्‍वयन सर्वोच्च प्राथमिकता...

बीकानेर में कलेक्‍टर के निर्देश : अधिकारी बजट घोषणाओं का क्रियान्‍वयन सर्वोच्च प्राथमिकता से करें

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि जिले के सभी अधिकारीगण राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्‍वयन में सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जैन गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे।

जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करवाने में अपनी महती भूमिका निभाएं। किसी भी स्तर पर कोई दिक्कत आए तो मुझे पर्सनली बताएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों के कार्यादेश जारी होने, शुरू होने और उनके पूर्ण होने की संभावित तारीख भी उल्लेखित करने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने चिकित्सा, बिजली, कृषि, उच्च शिक्षा, पशुपालन, कला एवं संस्कृति, सहकारिता, वन, तकनीकी शिक्षा, पुलिस, रीको, उद्योग और स्वायत्त शासन विभाग से संबंधित एक-एक बजट घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्हें जल्द पूरी करवाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इससे पूर्व एसीएम रणजीत बिजारणियां ने बजट घोषणाओं की जिले में प्रगति को लेकर बताया कि पिछले तीन वर्षों में जिले में कुल 268 बजट घोषणाएं की गई है जिनमें से 51 पूरी हो चुकी, 102 पूरी होने के प्रोसेस में है। 20 में स्वीकृति जारी होनी है और 77 के प्रपोजल गए हुए है व 18 में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं।

बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानिचामी, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडेय, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, आईएएस स्वाति शर्मा, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव कुलराज मीणा, डीआईजी स्टांप मनीषा लेघा समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!