Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-ज्योतिषव्यासों की बगीची में पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महाभिषेक

व्यासों की बगीची में पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महाभिषेक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सावन के अवसर पर रत्ताणी व्यासों की बगेची में वैदिक विज्ञान के द्वारा संतश्री के सानिध्य में लगभग 108 यजमानों के द्वारा सामूहिक पार्थिव शिवलिंगों का महाभिषेक किया गया। इस दौरान बीकानेर धरा के वेदज्ञ ब्राह्मण निकुंज, वेद व्यास, गोवर्धन महाराज, अरूण कृष्ण, हरि भगवान, बुला महाराज के द्वारा वेदमन्त्रों के द्वारा रुद्राष्टाध्यायी का पाठ किया गया।

कार्यक्रम में इंटक नेता रमेश व्यास, भागवताचार्य गौरीशंकर, आशाराम, कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, बालकिशन व्यास एवं सुरेंद्र चूरा अभिनंदन किया गया। साथ ही नाथ सम्प्रदाय के अग्रणी रामचन्द्र नाथ के द्वारा महा आरती की गई। कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र व्यास ने बताया कि इस तरह का आयोजन श्रावण मास के प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है।

…ऐसे घर बैठकर भी पा सकते हैं शिवजी की कृपा

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!