Hometrendingराजस्‍थान फिर चली सर्द हवाएं, जानें- अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजस्‍थान फिर चली सर्द हवाएं, जानें- अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन मौसम शुष्‍क रहने के बाद अब एक बार फिर सर्द अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानों में मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि, अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्‍क रहेगा। कुछ हिस्‍सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे सकते हैं। इस दौरान तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज हो सकती है।

बहरहाल, सर्द हवाएं चलने से रात का पारा उतर गया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 19 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। जयपुर में रात का पारा 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सोमवार को रात के पारे में तीन डिग्री तक की गिरावट आई।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। लोगों को संभावित हिमस्खलन वाले क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से राज्य में शीतलहर की स्थिति है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular