Hometrendingराजस्थान में सर्दी ने मचाया 'कोहरा'म, इन जिलों में ओलावृष्टि ...

राजस्थान में सर्दी ने मचाया ‘कोहरा’म, इन जिलों में ओलावृष्टि …

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में इस बार सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़े है। राज्य की राजधानी जयपुर में सर्दी से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। जयपुर में पारा 1 डिग्री तक आ गया यहाँ इतना कम पारा लगभग 55 वर्ष पहले रहा था। न्यूनतम तापमान जोबनेर में माइनस 1.2 डिग्री, फतेहपुर में 0.5, माउंटआबू में 1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार को बुधवार को 19 जिलों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है।

31 दिसंबर को मौसम खुला रहेगा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार समुद्र तल से 5 किलोमीटर उपर चक्रवात बना हुआ है। एक जनवरी को करौली, बूंदी, भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर जिले में बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

अधिक कोहरा होने के कारण हवाई यातायात गड़बड़ाया रहा। जयपुर में दो दर्जन से अधिक उड़ाने प्रभावित हुई। शून्य दृश्यता के कारण सुबह 2 घंटे तक विमान न तो उतर पाए, न ही उड़ पाए। पांच विमानों को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया वहीँ दिल्ली से दो विमान जयपुर भेजे गए।

सोमवार को अलवर जिले नौगांव क्षेत्र में तापमान 41 साल बाद जमाव बिंदु पर आया। जयपुर में पारा 1.4 से और गिरकर 1 डिग्री पर आ गया। जयपुर में इतना कम पारा 55 साल पहले रहा था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular