Thursday, April 25, 2024
Homeबीकानेरसीएम कल आएंगी, विरोध के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

सीएम कल आएंगी, विरोध के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शुक्रवार को बीकानेर आगमन पर कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध करने की चेतावनी के मद्देनजर पुलिस की नींद उड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन ने सीएम की यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुचारू रखने के लिहाज से करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनातगी का निर्णय किया है। ये जाब्ता उन मार्गों पर तैनात रहेगा जहां सीएम के जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि 10 एएसपी, 15 डीवाईएसपी, 20 पुलिस निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक, एएसआई सहित 1500 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा जयपुर से विशेष सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी, तीन आरएसी की कंपनियां और चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से भी जवानों को बुलाया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी तरह का कोई विघ्न न हो, इसके लिए गुत्पचर एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 27 जुलाई को सुबह दतिया (मध्यप्रदेश) से रवाना होकर सुबह सवा दस बजे यहां नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सुबह साढ़े दस बजे वे नागणेचीेजी मंदिर के दर्शनार्थ रवाना होगी। मंदिर से वे सुबह 10.55 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम राजस्थान डिजिफेस्ट में भाग लेंगी। दोपहर पौने दो बजे सीएम राजे सार्दुल क्लब जाएंगी। यहां से फिर वे करीब 2.50 बजे रविन्द्र रंगमंच जाएंगी। दोनों जगह रोड सेफ्टी अवेयरनेस और हेलमेट वितरण कार्यक्रम होंगे। सीएम राजे रविन्द्र रंगमंच से शाम सात बजे गजनेर पैलेस के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम पैलेस में ही करेंगी। अगले दिन 28 जुलाई को सीएम राजे सुबह सवा दस बजे देशनोक जाएंगी। जहां करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद वे दोपहर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी।

जनसंवाद के लिए तैयारी

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। रवीन्द्र रंगमंच में 27 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों के साथ पार्टी के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगी। बुधवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट पर आने से लेकर बीकानेर से पुन: रवाना होने से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।

इमरान बनेगा सियासत का सूरमा, आतंकी का हुआ डिब्बा गोल

सैनी की सेना में नए चेहरों को मौका, अर्जुनराम को बड़ी जिम्मेदारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular