Saturday, May 16, 2026
Hometrendingराजस्‍थान उपचुनाव में विजयी विधायकों से मिले सीएम, कहा- आपकी बढ़ गई...

राजस्‍थान उपचुनाव में विजयी विधायकों से मिले सीएम, कहा- आपकी बढ़ गई है जिम्मेदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलूंबर से विधायक शांता देवी, झुन्झुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह तथा खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित विधायक जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हुए राजस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़, राधामोहन दास अग्रवाल, राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्य, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!