Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराज्‍यसभा चुनाव से ऐन पहले सीएम गहलोत का दावा- हमारा कुनबा एकजुट,...

राज्‍यसभा चुनाव से ऐन पहले सीएम गहलोत का दावा- हमारा कुनबा एकजुट, जादुई आंकड़ा हमारे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में राज्‍यसभा चुनाव के ऐन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दावा करते हुए कहा है कि हमारा कुनबा एकजुट है और हम तीनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। जादुई आंकड़ा हमारे पास है।

आपको बता दें कि सीएम गहलोत आज कांग्रेस विधायकों के साथ इंडिगो फ्लाइट से शाम 5:30 बजे जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग की परंपरा शुरू की है। हम चाहते हैं कि इस बार ऐसे परिणाम आए कि भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास नहीं करे। भैरोंसिंह सिंह शेखावत जब मुख्यमंत्री थे तबसे ही मैं देख रहा हूं, बीजेपी ने उनको तंग किया और शेखावत को भी अपने विधायकों को चोखी ढाणी में ले जाना पड़ा।

उन्‍होंने कहा कि बीजेपी जो हॉर्स ट्रेडिंग की परंपरा डाल रही है। हम चाहते हैं कि इस बार इनको ऐसा सबक मिलना चाहिए कि भविष्य में ऐसी नौबत ही नहीं आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीनों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारा कुनबा एकजुट है और हम तीनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। जादुई आंकड़ा हमारे पास है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हार के डर से बीजेपी बौखला गई है। इसलिए कभी ईडी में शिकायत कर रहे हैं और अब चुनाव से एक दिन पहले हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी चले गए। सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी में जाने का क्या तुक है? सीएम गहलोत ने कहा कि इसी से पता चलता है कि बीजेपी की क्या हालत हो गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!