Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingपायलट के अनशन के बाद बने सियासी माहौल पर सीएम गहलोत का...

पायलट के अनशन के बाद बने सियासी माहौल पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा- हमने सबसे ज्‍यादा भ्रष्‍टाचारी पकड़े

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट के अनशन के बाद सियासी माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी भ्रष्‍टाचार को लेकर जवाब सामने आया है। सीएम गहलोत ने आज अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमारी सरकार का पूरा फोकस प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने पर है। हमारा ध्यान लेफ्ट राइट पर हमारा ध्यान नहीं जाता है और न कभी ध्यान जाएगा। उनके इस बयान को ताजा राजनीतिक हलचल के संदर्भ में देखा जा रहा है।

भ्रष्‍टाचार के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों में सर्वाधिक कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो ने की है। कई ब्यूरोक्रेट्स और कर्मचारी पकड़े गए हैं। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है, यही वजह है कि सर्वाधिक कार्रवाई राजस्थान में हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि राजस्थान में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नकारात्मक सोच के लोग इस तरह की बातें करते हैं तो क्या इस नाते भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना बंद कर दें।

सीएम गहलोत ने राहुल गांधी से संबंधित सवाल पर कहा कि वे देश में विपक्ष के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश में अमन और शांति का पैगाम दिया। भारत को जोड़ने का काम किया। इसी वजह से केंद्र सरकार और भाजपा उनसे घबरा गई थी और विदेश में दिए गए बयान पर उनसे माफी मांगने की मांग करने लगे, यहां तक कि उन्हें संसद में भी बोलने नहीं दिया गया और आननफानन में उनकी संसद सदस्यता भी समाप्त करवा दी गई, लेकिन आज देश की जनता को भी समझ में आ रहा है कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। इस मामले में देश का पूरा विपक्ष भी राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार की ओर से 24 अप्रेल से शुरू होने वाले महंगाई राहत शिविर में सरकार की प्रमुख 10 योजनाओं का लाभ मिलेगा। चिरंजीवी बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को रोडवेज में 50 फीसदी किराए में छूट जैसे प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। सीएम गहलोत कहां की पूरे प्रदेश में 2700 राहत कैंप लगेंगे जिसमें जरूरतमंद को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!