Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingसीएम गहलोत का बड़ा बयान- रीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों से...

सीएम गहलोत का बड़ा बयान- रीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com रीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों से सरकार सख्ती से निपटेगी और भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के साथ किसी प्रकार की कोई नाइंसाफी नहीं होगी।

सीएम गहलोत ने अपने बयान में कहा कि देशभर में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल एवं ठगी की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिलती जिसके कारण समय रहते कार्रवाई नहीं होती। लेकिन, रीट परीक्षा के विषय में जब से सूचना मिली तब से एसओजी ने पूरी गंभीरता से जांच की है। राज्य सरकार ने एसओजी को जांच के लिए फ्री हैंड दिया है। जिन लोगों की संलिप्तता पाई गई है, उन्हें गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

सीएम गहलोत ने लिखा कि पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त करने तक की कार्रवाई करेगी। परीक्षा का आयोजन करने वाले बोर्ड की जिम्मेदारी तय करते हुए चेयरमैन को बर्खास्त एवं सचिव को निलंबित किया गया है। राज्य सरकार परीक्षा में गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। परीक्षा में शामिल किसी भी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सीएम गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिससे कोई आगामी भर्ती परीक्षा ना हो सके। ये लोग लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कई राज्यों में ऐसे गैंग बन गए हैं जो संगठित तरीके से पेपर लीक, नकल, ठगी में शामिल हैं जो सभी के लिए चिंता का विषय है। इनकी जांच कर तह तक जाना जरूरी है। राज्य सरकार बजट सत्र में नकल, पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों का बिल लेकर आ रही है। हम युवाओं के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। भविष्य में भर्ती परीक्षाएं निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो इसके सुझाव देने हेतु रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनाई जा रही है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!