Hometrendingसीएम गहलोत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जताई चिंता, पीएम मोदी...

सीएम गहलोत ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर जताई चिंता, पीएम मोदी से की यह अपील …

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में दिन ब दिन कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों की बात करे तो अप्रैल महीने के बीते 4 दिनों में काफी बढ़ोतरी सामने आई है। रविवार को राजस्थान में 1729 केस सामने आये थे। गहलोत सरकार ने 19 अप्रैल तक की नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

आज सीएम गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा की कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसे रोकने के लिए हमें सभी लोगों को वैक्सीन लगानी होगी। मैं प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से अपील करता हूं कि आयु सीमा हटाकर सभी के वैक्सीनेशन की अनुमति दी जाए। सरकारी के साथ निजी चिकित्सा संस्थानों को भी वैक्सीनेशन की अनुमति दी जाए।

गहलोत ने लिखा की भारत में अभी लगाई जा रहीं दो वैक्सीनों के अलावा अन्य वैक्सीन को भी भारत में अनुमति दी जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो सके। हमें टेस्टिंग,ट्रेकिंग, ट्रीटमेंट व वैक्सीनेशन के द्वारा कोरोना वायरस पर चौतरफा हमला बोलना होगा तभी कोरोना को हराया जा सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular