Hometrendingसीएम भजनलाल शर्मा ने नए डिप्टी मेयर पंकज गहलोत को दी बधाई,...

सीएम भजनलाल शर्मा ने नए डिप्टी मेयर पंकज गहलोत को दी बधाई, गोपाल गहलोत से की राजनीतिक चर्चा

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत, जिला कलेक्टर निशांत जैन, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्‍छावा, सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम सिंह हाडला सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां से सीधे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) गए, जहां वे सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम में शामिल हुए।

नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर को दी बधाई

एयरपोर्ट पर ही वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत के साथ नवनिर्वाचित नगर निगम के उप-महापौर पंकज गहलोत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शर्मा ने पंकज गहलोत को जीत की बधाई दी। सूत्रों के अनुसार, अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाल गहलोत से बीकानेर जिले की राजनीति को लेकर चर्चा की तथा आगामी पंचायत चुनावों में आपसी समन्वय से काम करने की बात कही।

आपको बता दें कि कल ही डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी थी और 27 से 40 वोटों तक की छलांग लगाई थी, ऐसे में सीएम की बधाई को भाजपा के लिए बड़े सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular