Hometrendingसीएम भजनलाल के पुलिस को सख्‍त निर्देश- गैंग्‍स और गैंगस्‍टर पूरी तरह...

सीएम भजनलाल के पुलिस को सख्‍त निर्देश- गैंग्‍स और गैंगस्‍टर पूरी तरह कुचले जाए…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को सख्‍त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी हाल में अपराध बर्दाश्‍त नहीं किए जाएंगे, खासतौर से संगठित अपराध। सीएम शर्मा ने शुक्रवार को सीएमओ में पुलिस के उच्‍चाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था पर चर्चा के दौरान उन्‍होंने कहा कि गैंग्स और गैंगस्टर को पुलिस पूरी तरह से कुचलने का काम करें।

उन्‍होंने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसलिए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात में गश्त बढ़ाई जाए और गुंडागर्दी कमी लाने पर जोर दिया जाए। महकमें में सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार खत्म हो। जो लोग भ्रष्टाचारियों का सहयोग करते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं।

उन्‍होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए और संसाधनों की जरूरत हो तो उन्हें बढ़ाया जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, गृह सचिव आनंद कुमार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular