Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरसीएम ६ को आएंगी, 5 को महिलाएं वाहन लेकर उतरेंगी सड़कों पर

सीएम ६ को आएंगी, 5 को महिलाएं वाहन लेकर उतरेंगी सड़कों पर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा के तहत आगामी 6 सितंबर को बीकानेर आ रही हैं। उनके आगमन से एक दिन पहले 5 सितम्बर को भाजपा से जुड़ी महिलाएं स्कूटी वाहन रैली निकालेगी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य के नेतृत्व में 5 सितम्बर को दोपहर 3 बजे नारी शक्ति द्वारा विशाल स्कूटी वाहन रैली का आयोजन किया गया है।

यात्रा प्रभारी सुधा आचार्य ने बताया इस वाहन रैली में सिर्फ महिलाएं भाग लेंगी, इसके लिए आज महिलाओं एवं छात्राओं से जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा स्कूटी रैली में भागीदारी का आग्रह किया गया। यात्रा संयोजक मनीषा जोधा ने बताया वाहन रैली जस्सूसर गेट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गोकुल सर्किल तक जाएगी।

सीएम की गौरव यात्रा में फितरत करने वालों को बख्शेगी नहीं पुलिस

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के बीकानेर संभाग में आगमन और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बीकानेर में मुख्यमंत्री की अगुवाई में गौरव यात्रा का आगाज ६ सितम्बर सुबह १० बजे मुकाम से होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से कोलायत के आरडी ८६० वहां से पूगल और लूणकरणसर होते हुए बीकानेर पहुंचेगी, जहां रथयात्रा के साथ रोड शो का आयोजन होगा और जूनागढ़ के सामने बड़ी सभा होगी।

कार्यक्रम का रोडमेप तैयार होने के साथ ही पुलिस ने गौरव यात्रा के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुख्ता बंदोबस्त शुरू कर दिये है। आईजी दिनेश एमएन के निर्देशन में की जा रही तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री गौरव यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी भी तरह की फितरत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरव यात्रा के विरोध की आंशका को देखते हुए खुफिया ऐजेंसी भी पूरी तरह अलर्ट है और उन लोगों की कुण्डलियां हासिल की जा रही है जो गौरव यात्रा के दौरान कोई फितरत कर सकते है। इनमें कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल है।

वहीं यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार सुबह बीकानेर पहुंचे जिला देहात भाजपा प्रभारी एवं राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने पार्टी प्रतिनिधियों की मिटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा का बीकानेर संभाग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और आमजन द्वारा यहां यात्रा का भव्य अंदाज में स्वागत किया जायेगा। ६ सितम्बर को लूणकरणसर में सभा के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैलीकॉप्टर से पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां से बड़ा गणेशजी के दर्शन करने के बाद स्वागत का कार्यक्रम गोकुल सर्किल से शुरू होगा। गोकुल सर्किल से उरमूल सर्किल तक अभी तक 50 स्थानों पर स्वागत के स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों पर स्वागत द्वार भी बनेंगे। पुष्प वर्षा होगी तथा मालाएं पहनाई जाएगी। स्वागत में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। गौरव यात्रा के तहत यहां जूनागढ़ के सामने मुख्यमंत्री की जनसभा होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular