Hometrendingराजस्‍थान के अधिकांश जिलों में आज भी बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट जारी...

राजस्‍थान के अधिकांश जिलों में आज भी बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट जारी…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच, आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्‍यम व तेज बारिश हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 59.8 एम.एम. दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, रविवार को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular