Hometrendingबीकानेर: भ्रमण पथ पर चलाया सफाई अभियान, ऑवर फॉर नेशन की पहल...

बीकानेर: भ्रमण पथ पर चलाया सफाई अभियान, ऑवर फॉर नेशन की पहल…

बीकानेर abhayindia.com ऑवर फॉर नेशन के तत्वावधान में रविवार को वृद्धजन भ्रमण पथ पर सफाई अभियान चलाया गया। ऑवर फॉर नेशन की ओर से बीते डेढ़ माह में हर रविवार को सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

टीम सदस्यों के साथ आम जन भी सफाई अभियान में जुट रहे हैं। सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि ऑवर फॉर नेशन बीते 5 साल से हर रविवार बीकानेर के सार्वजिनक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाती आ रही है, बीकानेर के प्रबुद्ध जन एवं सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मय परिवार टीम ऑवर फॉर नेशन से जुड़े है। साथ ही अभियान में भागीदारी निभाते हुए श्रमदान भी कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular