Friday, April 24, 2026
Hometrendingप्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएँ 27 अप्रेल से सुबह 7:30 बजे...

प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएँ 27 अप्रेल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी संचालित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए जयपुर जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला जयपुर संदेश नायक ने जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के संचालन समय में परिवर्तन किया है।

जिला कलक्टर ने जयपुर जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की कक्षाएँ 27 अप्रेल से सत्रांत तक सुबह 7ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधान के तहत  नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!