Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरयुवा संवाद में दावा, भाजपा की विदाई तय

युवा संवाद में दावा, भाजपा की विदाई तय

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराड़ू ने कहा है कि आमजन भाजपा की नीतियों से त्रस्त है तथा जनता ने वसुंधरा सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में आमजन को मूर्ख बनाया है तथा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जिससे जनता को लाभ हुआ हो। ऐसे में अब भाजपा की विदाई तय है। प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी तथा प्रदेश एक बार फिर विकास की राह चलेगा।

किराड़ू ने यह विचार रविवार को वार्ड 12 में स्थानीय नागरिकों से ‘युवा संवादÓ शृंखला के तहत रूबरू कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक वर्ग सरकार से नाखुश है। जनता समय का इंतजार कर रही है। वक्त आने पर प्रदेश का मतदाता अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी तथा असंतोष खुलकर सामने आ गया है। एक महीने के बाद भी राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। जनता भी कांग्रेस का साथ देने को तत्पर है। ऐसे में युवा भी समझें कि 36 कौम को साथ लेकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ ही उनका भविष्य सुरक्षित है।

पीसीसी सचिव ने कहा कि युवा संवाद के तहत वे अब तक एक दर्जन से अधिक वार्डों के युवाओं को भाजपा के दोहरे चरित्र के बारे में बता चुका हैं तथा शहर के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आनंद राज सुथार, सुरेश छींपा, हनुमान सोनी, अरूण परिहार, बलदेव सोनी, सुंदरलाल सोनी, किशन छींपा, बाबूलाल छींपा, कैलाश छींपा, मनोज खडग़ावत, मुकेश सुथार, धर्मचंद, लक्की, सुनील कुमार, शंकर छींपा आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!