Saturday, June 20, 2026
Hometrendingशहर भाजपा अध्‍यक्ष सुमन छाजेड़ ने कलेक्‍टर व एसपी से की मुलाकात,...

शहर भाजपा अध्‍यक्ष सुमन छाजेड़ ने कलेक्‍टर व एसपी से की मुलाकात, जानें- किन मुद्दों को लेकर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आज बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्‍द्र सिंह सागर से मुलाकात की।

सुमन छाजेड़ ने कलेक्‍टर से मुलाकात के दौरान आगामी होने वाले परिसीमन में जयपुर रोड की विभिन्न कॉलोनियों जैसे उदासर क्षेत्र, स्वर्ण जयंती योजना, अशोक नगर एव जयपुर विजेता विहार, ऑफिसर्स कॉलोनी, शौकत उस्मानी के साथ जयपुर रोड की कॉलोनियों को नगर निगम में सम्मिलित करने का आग्रह किया जिससे उन कॉलोनियों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे। साथ ही उन्‍होंने बीकानेर शहर की सड़कों की निर्माण कार्य में गति लाने की बात कही। जिला अध्यक्ष छाजेड़ ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से मुलाक़ात कर बीकानेर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने की बात रखी। आज की मुलाकात में महामंत्री मोहन सुराणा, सह प्रवक्ता कुणाल कोचर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा साथ रहे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!