Friday, June 5, 2026
Hometrendingनागरिकता संशोधन कानून : दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, इंटरनेट सेवा बंद, हंगामा...

नागरिकता संशोधन कानून : दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, इंटरनेट सेवा बंद, हंगामा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com देश की राजधानी दिल्ली में भी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हंगामा बरपा हुआ है।  आज दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की जानकारी सामने आ रही है। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे हंगामें के बाद यह कदम उठाया गया है।

इसके साथ ही लाल किले के आसपास के सारे इलाके में धारा 144 को लागू कर दिया गया है। लाल किले पर विपक्षी दलों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा : आज देश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। आज सभी नागरिकों में एक डर है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस कानून को न लाए बल्कि युवाओं को रोजगार दे।

बीकानेर : हैड कांस्टेबलों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

दिल्ली में लाल किले के नजदीक हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद को भी गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!