Friday, May 15, 2026
Hometrendingश्रीमद् भागवत सप्ताह परायण में बाल लीलाओं की धूम

श्रीमद् भागवत सप्ताह परायण में बाल लीलाओं की धूम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर के पास श्रीमद् भागवत सप्ताह परायण में भगवान की बाल लीलाओं की धूम रही। कथावाचक पंडित गिरिराज जोशी के सान्निध्‍य में माखन लीला, माटी लीला, गोपाल नंदलाला लीला, कालिया मर्दन लीला, गोवर्धन लीला के साथ छप्पन भोग का आयोजन हुआ। अशोक कुमार जोशी द्वारा किया गया भगवान की दिव्य लीलाओं में महारास का चरित्र बताया गया।

पंचम दिवस पूजा के मुख्य यजमान सोहन लाल भादाणी पत्नी जसोदा देवी, अरुण कुमार छंगानीपूजा छंगानी, आशीष जोशी पत्नी रजनी जोशी के द्वारा भगवान की पूजा की गई। भगवान की झांकियों में पात्र निभाने वाली कृष्ण की भूमिका में तानिया भदानी परिनिधि ओझा, जयस्वी छंगानी, राधा की भूमिका में शिवानी जोशी, गुंजन छंगानी, राधिका ओझा, लक्ष्मी ओझा, नेत्री व्यास ने भूमिका निभाई। यशोदा मैया के रूप में नंदनी जोशी ने किरदार निभाया। -एस.एन. जोशी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!