Monday, May 6, 2024
Hometrendingअंकुर विद्या आश्रम सैकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बच्‍चों ने दी...

अंकुर विद्या आश्रम सैकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बच्‍चों ने दी रंगारंग प्रस्‍तुतियां

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com अंकुर विद्या आश्रम सैकेंडरी स्कूल में 75 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगेन्द्र नारायण किराडू ने झंडारोहण किया और बच्चों को देश प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

समारोह में शाला प्रधानाध्यापिका माया पुरोहित ने संविधान उद्देशिका का महत्त्व समझाया और अनुशासन व मानवता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम दिए जिनमें कुणाल परिहार (भाषण सुभाष चंद्र बोस) वंशिका, ईशानवी, अदिति, प्रगति ने संदेशें आते हैंं… रिमिक्स गाने पर डांस किया तथा क्लास यूकेजी जनक और नंदिनी, सुशांत सोनी, लक्षिता ने गीता जी का पंद्रहवां अध्याय सुनाया। देवेश, मुकेश ने सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी गाना गाया। स्मृति, काव्या, यशस्वी, निधि ने तेरी मिट्टी में मिल जावा… पर नृत्य किया। नैतिक खत्री, राहुल छिंपा ने भी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र के प्रति नागरिकों की जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इसी तरह अदिति भूटिया, खुशी, भूवी मोदी ने कविता पाठ किया। शाला के स्टाफ ने मंजू जोशी, मंजू कल्ला, डिंपल पारीक, लता मैडम, मोनिका, माधुरी, मधुमती, शोभा, रेखा मैडम, रजनी मैडम, शिवानी मैडम, शिवानी राठी, नीलम, मीनाक्षी व्यास, गिरिराज किराडू सर ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन पूजा बिस्सा ने किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular