Hometrendingमुख्‍यमंत्री शर्मा की पत्‍नी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

मुख्‍यमंत्री शर्मा की पत्‍नी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्‍नी गीता देवी का आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए जयपुर के इटरनल हार्ट केयर सेंटर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्‍सकों की विशेष टीम उनके उपचार में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर बाद मुख्‍यमंत्री शर्मा की की पत्नी गीता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस समय सीएम शर्मा बजट से पूर्व उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। पत्नी के बीमार होने की सूचना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्‍सकों से पत्नी की हालात के बारे में जानकारी ली है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular