Thursday, June 25, 2026
Hometrendingमुख्‍यमंत्री गहलोत 29 को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे

मुख्‍यमंत्री गहलोत 29 को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 29 सितम्‍बर को बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम गहलोत हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानेर आएंगे। दौरे के दौरान वे राजस्‍थान मिशन-2030 के तहत किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद करेंगे। आपको बता दें कि उनका हनुमानगढ़ में सुबह और श्रीगंगानगर में दोपहर बाद कार्यक्रम होगा।

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ में किसानों से संवाद होगा और श्रीगंगानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से संवाद होगा। मुख्यमंत्री मिशन-2030 के तहत राज्य भर में अलग-अलग दिनों में संवाद कर समाज के हर वर्ग से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम 27 सितम्बर से शुरू होगा और 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इसी क्रम में सीएम गहलोत नागौर में रात्रि विश्राम करके 29 सितम्बर को हेलीकाप्टर से सुबह ग्यारह बजे हनुमानगढ़ आएंगे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा सम्मेलन में रहेंगे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, ओबीसी वित्त व विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा और जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल होंगे।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!