Friday, June 5, 2026
Hometrendingमुख्यमंत्री ने राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के पात्र पत्रकारों की...

मुख्यमंत्री ने राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के पात्र पत्रकारों की सम्मान निधि को दी मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आवेदनकर्ता पात्र 18 पत्रकारों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की विभागीय समिति की अनुशंसा के बाद ‘राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना’ का लाभ देते हुए उनकी सम्मान निधि प्रारम्भ किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि योजनान्तर्गत पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह 15 हजार रुपए सम्मान निधि प्रदान की जाती है। साठ वर्ष की आयु से अधिक जिन कुल 18 वरिष्ठ पत्रकारों को यह सम्मान निधि मंजूर की गई है उनमें दो दिवंगत पत्रकारों की सम्मान निधि प्रतिमाह उनकी पत्नियों को (आधी राशि) नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!