Thursday, May 15, 2025
Hometrendingराजस्थान में फिर से बन रही है बारिश की संभावनाएं !

राजस्थान में फिर से बन रही है बारिश की संभावनाएं !

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद दक्षिण भारत में बारिश अपना कहर बरपा रही है। देश के कई हिस्सों में अब मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जिसमे बांसवाड़ा, बारां, उदयपुर, कोटा जिले  में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार सुबह भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, फलौदी का 36.8, जैसलमेर का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान चूरू का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें सामान्य से 1.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वहीं सबसे ज्यादा प्रदेश में श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, फलौदी का 36.8, जैसलमेर का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान चूरू का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोम के चलते बारिश की संभावनाएं बनी है। लिहाजा यह संकेत जताए जा रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular