Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपियों को किया...

बीकानेर में चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनाक्रम के अनुसार, परिवादी जुगलकिशोर पुरोहित निवासी किकाणी व्यासों का चौक ने गत 20 जुलाई को प्रकरण दर्ज करवाया कि मेरी पत्नी 19 जुलाई को मुरलीधर व्यास कॉलोनी से व्यासों का चौक आ रही थी। उसी समय रामदेव पार्क के पास तीन नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाईकिल से आये जो मेरी पत्नी का बैग छीन ले गये जिसमें एक सोने की चेन, सोने के टॉप्स व एक मोबाईल थे।

इस पर पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा व पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा शहर बीकानेर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसकी पालना में एएसपी सौरभ तिवाडीके नेतृत्व में व वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत के सुपरवीजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाडी ने थाना स्तर पर शीशराम हैड कानि, कपिल कुमार कानि, नरेश कानि, पुरूषोतम कानि की टीम का गठन किया।

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्रोत से तलाश व पतारशी की गई तथा मुखबीरों से आसूचना संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरूण पुत्र भंवरलाल नायक उम्र 20 साल निवासी चौखूंटी फाटक पाबूजी मन्दिर के पास, सोनू पुत्र घनश्याम नायक उम्र 20 साल निवासी गोगागेट हिरो होण्डा कम्पनी के पास बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!