नई दिल्ली Abhayindia.com देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि अभी भले ओमिक्रॉन से संक्रमित सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही हो, लेकिन आगे परेशानी बढ़ सकती है। तीसरी लहर में पीक आने तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या दोगुनी तक हो सकती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को बताया गया, ‘कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनके पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट प्रमुख कारण है। हालात गतिशील हैं। यानी अभी संक्रमण के मामले और बढ़ने की संभावना है। आने वाले समय में स्थिति ये हो सकती है कि जितनी अवधि में डेल्टा संक्रमण के 100 मामले सामने आ रहे थे। उतनी में ही ओमिक्रॉन के 400-500 मामले आने लगें। इसी तरह डेल्टा के 100 मामलों की ही तुलना में ओमिक्रॉन के 125 से 250 तक मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आन पड़े। इसलिए अस्पतालों को तेजी से अपने प्रबंध पुख्ता कर लेने चाहिए।’
आपको बता दें कि अभी 10 दिन पहले तक देश में रोज कोरोना संक्रमण के औसतन 10-15,000 मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, ओमिक्रॉन का असर बढ़ने के बाद बुधवार को ही बीते 24 घंटों में 1.79 लाख मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 4,000 मामले ओमिक्रॉन के हैं।
पूर्व मंत्री भाटी ने एक बार फिर चढ़ाई बांहें, अबकी बार दी धरने के अलावा भूख हड़ताल की चेतावनी…
तलवारबाजी-फायरिंग के मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, दुकान को किया…
राजस्थान : 8 दिन में 8 गुना बढ़ गए कोरोना के एक्टिव केस, सबसे ज्यादा जयपुर में, बीकानेर में…






















