Friday, April 19, 2024
Hometrendingप्रभु श्री पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक दिवस मनाया, प्रभात फेरी निकाली, मोदक...

प्रभु श्री पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक दिवस मनाया, प्रभात फेरी निकाली, मोदक अर्पण कर की आराधना

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com प्रभुश्री पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक दिवस तप व भक्ति के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कोचर महिला उपासरे से प्रभात फेरी रवाना हुई जो कोचर दादाबाड़ी पहुंची। पूरे मार्ग में श्री पाश्र्वनाथ भगवान की जय के उद्घोष के साथ निकाली गई।

साध्वी सौम्यप्रभा के सान्निध्य में देवाधिदेव पार्श्वनाथ भगवान को निर्वाण कल्याणक मोदक का अर्पण कर आराधना की गई। लगभग 200 ग्राम के 100 लड्डू श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए। साध्वी सौम्यदर्शना ने कहा कि मोदक अर्पण मोक्ष की आराधना की जाती है। जीवों के प्रति करुणा का भाव रखें तथा कर्मों के बंधन से बचने का प्रयास करें। संकल्प के साथ त्याग करें ताकि प्रायश्चित लाभ मिले। इससे पूर्व साध्वी अक्षयदर्शना ने आयुष्य के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार को माँ पदमावती का विशेष पूजन किया गया जिसके लाभार्थी राजेन्द्र बद्धाणी परिवार बने। आज की संघ पूजा का लाभ दूलीचंद राजकुमार सिरोहिया परिवार द्वारा लिया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular