Hometrendingकांग्रेस प्रत्‍याशी भाटी सहित तीन जनों पर वोट के लिए धमकाने का...

कांग्रेस प्रत्‍याशी भाटी सहित तीन जनों पर वोट के लिए धमकाने का मामला दर्ज

Bikaner. Abhayindia.com कोलायत विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी भंवर सिंह भाटी, उनके गनमैन भूपेन्‍द्र व बजरंगलाल पटवारी के खिलाफ एक जने को धमकाने का मामला सामने आया है। देशनोक थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पलाना निवासी राजकुमार मांजू पुत्र मानाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 नवम्‍बर की रात करीब एक बजे मेरे घर के अंदर एक गाडी गेट तोडकर अंदर घुस गई पास आकर देखा तो पुलिस वर्दी में एक आदमी जो कद से पता चला कि भंवर सिंह का गनमेन था व भंवरसिंह भाटी खुद, पटवारी बजरंग लाल और अन्‍य जने उतरे व मुझे जाने से मारने की धमकी दी। उन्‍होंने कहा कि हम रुपयों से वोट खरीद रहे हैं कहा कि तुम भी रुपये ले लो व वोट मुझे देने है, जुबान खोली तो हम जान से मार देंगे। पुलिस ने उक्‍त रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच देशनोक एसएचओ कश्‍यप सिंह राघव कर रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular