Thursday, June 4, 2026
Hometrendingविदेशी महिला से दुष्‍कर्म का मामला, अब होटल मालिक के खिलाफ भी...

विदेशी महिला से दुष्‍कर्म का मामला, अब होटल मालिक के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में विदेशी महिला के साथ हुए दुष्‍कर्म के मामले में आरोपी को अरेस्‍ट करने के बाद पुलिस ने अब एक और कार्यवाही की है। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, राज्‍य विशेष शाखा जोन बीकानेर के काउंटर प्रभारी भोम सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जब केन्‍द्रीय बस स्‍टैंड के पास स्थित सागर होटल गए तो पता चला कि दुष्‍कर्म का आरोपी दीनदयाल गौड उर्फ दिनेश 23 जुलाई से लगातार रूम नंबर 123 में रह रहा था। वहीं, तीन अगस्‍त की रात से व चार अगस्‍त की सुबह तक दो विदेशी महिला जो होटल सागर में रही। होटल एवं कार्यालय का रिकॉर्ड चैक करने पर होटल मालिक/जनरल मैनेजर द्वारा उक्‍त विदेशी नागरिकों का सी फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरा गया जो विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 7/14 के तहत उल्‍लंघन है। इसलिए होटल मालिक/जनरल मैनेजर दिनेश अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुशीला को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!