जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के लिए सप्लाई किए गए दुग्ध पाउडर को अवैध रूप से बाहर ले जाने के मामले में आरसीडीएफ (राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन) ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही आरसीडीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामोद थाने में एफाआईआर दर्ज कराई है।
आरसीडीएफ के संज्ञान में आया था कि पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत मिड डे मील के लिए दुग्ध पाउडर अवैध रूप से विद्यालय परिसर से बाहर ले जाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरसीडीएफ ने राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
















