Friday, April 24, 2026
Hometrendingफिल्म डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली सहित अन्‍य जनों पर बीकानेर में केस...

फिल्म डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली सहित अन्‍य जनों पर बीकानेर में केस दर्ज, जानें- क्‍या है मामला…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्‍टर संजय लीला भंसाली सहित तीन जनों के खिलाफ बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी प्रतीक राज माथुर निवासी प्रताप नगर जोधपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी कंपनी फिल्म निर्माण एवं लाइन प्रोडयूसिंग संबंधी आवश्‍यक सेवाएं उपलब्‍ध करवाती है। मुझे 4 नवम्‍बर 2024 को उत्‍कर्ष बाली नामक व्‍यक्ति ने संजय लीला भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्‍शंस का आधिकारिक अधिकारी बताते हुए संपर्क किया। उसने मेरे से रेज्‍यूम मांगकर संजय लीला भंसाली की कंपनी में काम दिलाने का झांसा दिया तथा धोखाधडी करते हुए मुझे आर्थिक नुकसान पहुंचाया जिसके सभी ई-मेल्‍स व अन्‍य साक्ष्‍य मेरे पास उपलब्‍ध है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर उत्‍कर्ष बाली निवासी मुंबई, संजय लीला भंसाली डायरेक्‍टर कंपनी भंसाली प्रोडक्‍शंस निवासी मुंबई व अरविंदर गिल निवासी मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!