Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबैंक से दूसरों के नाम पर ऋण लेकर 45 लाख रुपए हड़पने...

बैंक से दूसरों के नाम पर ऋण लेकर 45 लाख रुपए हड़पने का आरोप, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दो जनों के साथ धोखाधड़ी कर 45 लाख रुपए हड़पने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी पिता व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भीनासर में सुथारों का मोहल्‍ला निवासी गोपाल सुथार पुत्र गोविंद सुथार तथा करण सुथार पुत्र गोपाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी धीरज सिंह राजपुरोहित व उसके पिता जगदीश प्रसाद राजपुरोहित ने जिला उद्योग केन्‍द्र से सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर यूनियन बैंक से 45 लाख रुपए के दो ऋण करवाकर रुपए हड़प लिए। मामले की जांच उपनिरीक्षक नगेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!