बीकानेरAbhayindia.com देशी गोवंश को राज्य व राष्ट्रीय धरोहर बनाने के लिए आंदोलन का आगाज आज से किया गया। राष्ट्रीय गाय आंदोलन संगठन की आज राज्य स्तर पर संतो के सानिध्य में मां भारती सेवा प्रन्यास व राष्ट्रीय गाय आंदोलन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ में वर्चुअल बैठक हुई।
इस दौरान जगतगुरु वैदेही बल्भदेवाचार्य महाराज जोधपुर व नरसिंह पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास महाराज बंसीवाले बाबा आश्रम जयपुर सानिध्य में, संगठन के सातों संभागों के संयोजको के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया गया। अभियान शुरू किया गया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय धरोहर बनाने के लिए जन जागृति लाई जाएगी, इसके लिए अलग-अलग चरणों में अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस जन जागृति अभियान का प्रथम चरण शुक्रवार से शुरु किया गया। संगठन के संयोजक शीशपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि इस महाअभियान के लिए प्रथम चरण में राजस्थान के सभी 33 जिलों से आमजन और वहां के जनप्रतिनिधि, गोशाला संचालक, गो सेवी संस्थाएं, गो भक्तों, को इस विषय के लिए जागरूक किया जाए और प्रत्येक जिला स्तर से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को इस विषय का ज्ञापन देगें।
वहीं 19 अक्टूबर तक राजस्थान में सभी 33 जिलों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लगाए जाएंगे
दूसरे चरण में 20 अक्टूबर से अभियान 33 जिलों में 33 दिन तक चले, इसके लिए जन जागृति यात्रा निकाली जाए जो 33 जिलों में जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक करें।
वह इसमें 10 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया इसमें राजस्थान के सभी सात संभागों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में लिया गया है। जयपुर संभाग से प्रवीण सोनी, अवधेश अवस्थी दौसा, भरतपुर संभाग से नरेंद्र शास्त्री, अजमेर संभाग से मनोज सिंघल, जोधपुर संभाग से हरनारायण सोनी,
कोटा संभाग से जितेंद्र गोयल,खेमराज यादव, उदयपुर संभाग से संपत लाल महेश्वरी, श्याम चौबीसा, बीकानेर संभाग से गोपाल सिंह नाथावत बीकानेर, राधेश्याम बत्रा श्रीगंगानगर ललित दाधीच राजलदेसर चूरू ,महेंद्र सिंह लखासर, अरविंद उभा, सुरेश जोशी मोमासर को शामिल किया गया है।
मां भारती सेवा प्रन्यास के अधिष्ठाता सूरजमाल सिंह नीमराणा ने बताया की हमारा संगठन इस महती अभियान में पूर्ण सहयोग करेगा, संगठन इस जन जागृति यात्रा में हर जिले में जाकर गो भक्तों की बैठक लेगा।















