Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर में ऊंट उत्‍सव : आज व कल ये होंगे कार्यक्रम, देखें...

बीकानेर में ऊंट उत्‍सव : आज व कल ये होंगे कार्यक्रम, देखें टाइम टेबल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के तहत 11 और 12 जनवरी को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस आयोजन के तहत सैलानियों के लिए बीकानेर से 15 किलोमीटर दूर स्थित रायसर गांव में प्रातः 8 से 10 बजे तक निःशुल्क कैमल सफारी और कैमल राइड उपलब्ध करवाया जाएगा।

जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि इसके बाद 11.30 से 12.30 तक जूनागढ़ से डॉ करणी सिंह स्टेडियम तक जुलूस आयोजित होगा। इसके बाद 12.30 बजे उत्सव का उद्घाटन समारोह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आर्मी बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, ऊंट सजावट, फर कटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके बाद मिस मरवण और बीकाना प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि शाम 6.30 से 8.30 बजे तक कल्चरल इवनिंग आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि ऊंट उत्सव के 12 जनवरी को प्रातः 9 से 11 बजे तक रामपुरिया हवेली से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा । इस दौरान देशी विदेशी पर्यटकों को शहर के स्थापत्य कला, लोक संस्कृति और व्यंजनों से परिचित करवाया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि एनआरसीसी में 11 से 12.30 तक ऊंट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र पर्यटकों के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। 12.30 से 1.30 बजे तक अश्व दौड़ का भी आयोजन होगा। उत्सव के दूसरे दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक पगड़ी बांधों, कुश्ती सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसके बाद विदेशी सैलानियों के लिए पगड़ी बांधों प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ऊंट उत्सव के आखिरी दिन शाम 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रात 8.30 से 9 बजे तक प्रसिद्ध अग्नि नृत्य का आयोजन किया जाएगा। पटाखे चलाकर उत्सव का समापन किया जाएगा।

बीकानेर : कलक्टर-एसपी ने किया मौत के हाईवे का निरीक्षण, दिए निर्देश …

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!