Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभारत में सीएए लागू, अधिसूचना हुई जारी, जानें- किसको मिल सकेगी नागरिकता...

भारत में सीएए लागू, अधिसूचना हुई जारी, जानें- किसको मिल सकेगी नागरिकता…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीएए के नियमों को लेकर अधिसूचना आज शाम छह बजे जारी की गई। इसके साथ ही देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो गया है।

आपको बता दें कि सीएए दिसंबर 2019 में पारित हुआ था और बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई थी लेकिन इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। यह कानून अब तक लागू नहीं हो सका है क्योंकि इसके कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया जाना है। सीएए नियम जारी होने के बाद जो लोग बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए थे केवल उन्हें ही केंद्र सरकार द्वारा भारतीय राष्ट्रीयता दी जाएगी।

सीएए में छह गैर-मुस्लिम समुदायों हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी शामिल हैं। इन्हें केवल भारतीय नागरिकता तब ही मिल सकती है, जब इन्होंने 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत में शरण ली हो।

आपको यह भी बता दें कि हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए का कार्यान्वयन कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे लेकर केंद्र पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!