Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ सीए दिवस का समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ सीए दिवस का समापन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ग्‍यारह दिवसीय सीए दिवस के कार्यक्रम का समापन मंगलवार को टीएम ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन हुआ। दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज सीनियर सदस्यों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सीए अमित फुटेला, सीए निर्मल कुमार सारडा, सीए नंद किशोर गोयल, सीए रंजीता चांडक का सम्मान किया गया। इसी के साथ सीए सदस्यों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक परिस्थितियों दी गई। इस कार्यक्रम में ब्रांच उपाध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया, ब्रांच सचिव सीए अभय शर्मा, ब्रांच कोषाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य सीए अंकुश चोपड़ा, सीए हीरालाल तिवारी, सीए मानक चंद कोचर, सीए राजीव एरन, सीए विनोद कुमार दमानी, सीए धीरेंद्र सोनी, सीए राकेश जाखड़, सीए वीरेंद्र सुराणा, सीए मनमोहन मोदी, सीए कुशल दफ्तरी, अन्य सीए सदस्य व उनके पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!