Tuesday, April 30, 2024
Homeबीकानेरउपचुनाव : विजयी पताका फहराने के लिए ये नेता कर रहे हैं...

उपचुनाव : विजयी पताका फहराने के लिए ये नेता कर रहे हैं ‘फिल्डिंग’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में तीन जगहों पर हो रहे लोकसभा व विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने के लिए विभिन्न जिलों के कांगे्रस नेताओं और कार्यकर्ताओं की टोलियां निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रही हैं। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिए अजमेर, अलवर और मांडलगढ़ गए हुए हैं।

बुधवार को बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं युवा नेता कौशल दुग्गड़ और प्रदेश कांग्रेस सचिव पारसमल जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अजमेर लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ रहे कांगे्रस प्रत्याशी रघु शर्मा के नेतृत्व में किशनगढ़ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस नेता कौशल दुग्गड़ ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि उन्होंने किशनगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने साफतौर पर कहा कि वे भाजपा के शासन से उकता गए हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने की नाम पर यह सरकार उलटे उसे बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, इसलिए अब वे उपचुनावों में सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रदेश सचिव पारसमल जैन ने बताया कि उपचुनावों को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वो कांग्रेस को विजयी बनाकर भाजपा को सबक सिखाने के लिए तत्पर नजर आ रही हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता अलवर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कर्ण सिंह यादव को विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं।
उधर, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान, साजिद सुलेमानी, जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, हेमाराम इणखिया, सुभाष स्वामी, जावेद पडि़हार, जितेन्द्र नायक सहित अनेक कांग्रेस नेता अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने बताया कि अजमेर में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बना हुआ है। आम मतदाता भाजपा के विरोध में साफतौर पर खड़ा नजर आ रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular