Wednesday, May 14, 2025
Hometrendingबीकानेर: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापार उद्योग मंडल करेगा महिला...

बीकानेर: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापार उद्योग मंडल करेगा महिला उद्यमियों का सम्मान…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरabhayindia.com महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सात मार्च को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिला शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में एशियन शतरंज का प्रतिनिधित्व करने वाली उषा उपाध्याय एवं महाविद्यालय शतरंज टीम की विजेता की महिला खिलाड़ी भाग शिरकत करेगी। प्रतियोगिता दिन में 3 घंटे तक व्यापार मंडल के हॉल में आयोजित की जाएगी।

विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं महिला उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा इस संबंध में आज हुई बैठक में निर्णय किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह,अनिल कुमार सोनी (झूमर सा),रमेश पुरोहित,नरपत सिंह सेठिया, शंकरलाल हर्ष,मनोज सोलंकी,हेतराम गौड़,सोनूराज आसुदानी, विपिन मुशरफ, सुशील शर्मा,सतीश पुरोहित, गोविंद सिंह कच्छावा, सचिन भाटिया आदि शामिल हुए।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular