Friday, May 15, 2026
Hometrendingमहाकुंभ से आ रही बस पलटी, 30 यात्री घायल, जानें- कैसे हुआ...

महाकुंभ से आ रही बस पलटी, 30 यात्री घायल, जानें- कैसे हुआ हादसा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर राजस्थान के पाली के कोसेलाव गांव आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस देसूरी-चारभुजा नाल मार्ग में पंजाब मोड़ पर पलटा खा गई। रात करीब 12 बजे हुए इस हादसे में करीब 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इसमें 3 गंभीर घायल हैं। बस में एक ही गांव के 46 लोग सवार थे। हादसा ब्रेक फेल होने के चलते हुआ।

जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री दर्शन के लिए प्रयागराज महाकुंभ गए थे, जो मंगलवार रात को तखतगढ़ स्थित अपने गांव कोसेलाव लौट रहे थे। इसी दौरान देसूरी नाल घाट सेक्शन के पंजाब मोड़ के पास बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर चारभुजा अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।

चारभुजा थानाधिकारी प्रीति रतनु के अनुसार बस में बड़े-बच्चों और ड्राइवर को मिलाकर कुल 46 लोग सवार थे, जो कि एक ही गांव के थे। ये सभी महाकुंभ से कोसेलाव अपने घर लौट रहे थे। पंजाब मोड़ के पास दुर्घटना हो गई। हादसे में 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आपको बता दें कि 18 घायलों को चारभुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 को बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। 8 मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल ओम पुत्र अमित कुमार, उम्र 10 साल का एक हाथ कट गया है। घायलों में आशिका, तमन्ना, मथुरा बेन, भोमाराम, सुमेरसिंह, पार्वती, संगीता, फाल्गुनी, ज्योति, राजूभाई, निलन, प्राची, भावेश, प्यारी देवी, दाकू देवी, निमित, जशोदा और मूली देवी सहित कई अन्य शामिल हैं। सूचना पर मौके पर कुम्भलगढ़ डिप्टी ज्ञानेन्द्र सिंह मय जाप्ता पहुंचे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!