Hometrendingबीकानेर के फड़ बाजार में फिर गरजा बुलडोजर, अबकी बार जब्‍ती की...

बीकानेर के फड़ बाजार में फिर गरजा बुलडोजर, अबकी बार जब्‍ती की कार्रवाई शुरू…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम और नगर विकास न्‍यास का बुलडोजर लगातार चल रहा है। रविवार को नगर निगम ने अपना बुलडोजर निकाला। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन के निर्देश पर फड़ बाजार क्षेत्र से एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्‍थायी व अस्‍थायी अतिक्रमण हटा दिए।  कार्रवाई के दौरान करीब दर्जनभर गाड़ों को हटाकर जब्त कर लिया गया, वहीं दुकानों के आगे लगे पाटे भी हटा दिए गए।

आपको बता दें कि फड़ बाजार क्षेत्र में इससे पहले भी अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन दुबारा हो जाने से संभागीय आयुक्‍त ने गंभीरता दिखाते हुए निगम आयुक्‍त को दुबारा कार्रवाई के लिए सख्‍त निर्देश दिए थे। नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा जब दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो एकबारगी लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लेकिन, प्रशासन की सख्‍ती के चलते कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया।

नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सतत रूप से की जा रही है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर हुए स्‍थायी व अस्‍थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular