Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingउत्कृष्ट कार्यों के लिए जांबाज सीआईडी अधिकारी अशोक सोनी का सम्मान

उत्कृष्ट कार्यों के लिए जांबाज सीआईडी अधिकारी अशोक सोनी का सम्मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com क्राइम इनफार्मेशन डिवीज़न (सीआईडी) की ओर से देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान बीकानेर ब्रांच के क्राइम इनफार्मेशन डिवीज़न इंटेलिजेंस अधिकारी अशोक सोनी को उनके कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य तथा बेस्ट इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर के लिए सम्मानित किया गया। इनके साथ ही सहयोगकर्ता अंकुश कटारिया तथा अन्य साथियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में सीआईडी चीफ ओम प्रकाश शर्मा, जनरल सेकेट्री आनंद गाँधी (गुजरात), चेयरमैन आशीष कुमार, .सी.पी. ईस्ट दिल्ली कैलाश चंद कुकरेती, आर. टी. .सी.पी. साऊथ दिल्ली सुरेंद्र जीत कौर, एस. एच. ओ शकरपुर ईस्ट दिल्ली संजय गुप्ता, एस. एच.. साइबर सेल ईस्ट दिल्ली अनिल कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस किरण सेठी, स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस रविंद्र चहल, अथलेट इंटरनेशनल किस्कबोक्सर लेयर सुधीर सक्सेना आदि विशेष अथितियों की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!